उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक बुजुर्ग ने गांव की मासूम 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना दिया। बताया जा रहा है कि वृद्ध बच्ची को बहलाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। अब परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर निवासी 75 साल के वृद्ध ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात तो अंजाम दिया। वृद्ध बच्ची को बहला, फुसलकार अपने साथ ले गया। इसके बाद गलत काम किया। बच्ची जब घर पहुंची तो पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने बुजुर्ग के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा कराया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है। आरोपी के चंगुल से छूटकर बच्ची किसी तरह घर पहुंची और सारी घटना बताई। वृद्ध की हरकत सुनकर परिजन भी हैरान रह गए। फौरन आरोपी के घर पहुंचकर विरोध जताया। तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने पीड़िता के परिजनों पर ही हमला बोल दिया। बुजुर्ग की तरफदारी करने लगे। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे। पुलिस को सारा मामला बताया। बाद में युवक ने पुलिस को सुबूत के रूप में वो वीडियो भी दिखाया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बूढ़ा आदमी बच्ची को ले जा रहा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की नामजद तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही देर रात आरोपी को अरेस्ट कर लिया। वहीं मामला 2 समुदाय का होने के चलते कस्बा में दोनों समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मामले में जानकारी देते हुए सीओ किठौर रूपाली राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट करने वाले आरोपी को भी जल्दी ही गिरफ्तार किए जाएंगे। मामला समुदाय का होने के चलते जिले में फोर्स लगाई तैनात कर दी गई है।





