Akshay Kumar new film: कुछ महीने पहले ही खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के साथ स्काई फोर्स नाम की फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। और जल्द ही अभिनेता अपनी अगली फिल्म के साथ फ्लोर पर जाने वाले हैं। बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दो एक्ट्रेसेस भी लॉक हो चुकी हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो, अक्षय कुमार इस फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर के साथ एक बार फिर काम करने वाले हैं। इससे पहले सारा के साथ उन्होंने फिल्म ‘अतरंगी रे’ में काम किया है, जबकि निम्रत और अक्षय की जोड़ी हिट फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में साथ दिखी थी।







